Sunday, July 31, 2011

मसालेदार भिन्डी की सब्जी


                      

                             सालेदार  भिन्डी की सब्जी


                                                        सामग्री
२५० ग्राम  मुलायम भिन्डी
१ लाल  टमाटर
१ प्याज
१ आड़ी लहसुन
१ चम्मच धनिया पावडर
१ चम्मच हल्दी पावडर
१ चम्मच पिसी अमचुर पावडर
१/२ चम्मच लाल मिर्च पावडर
१ चम्मच सौंफ खड़ा
१/४ चम्मच मेथी साबुत
१/४ चम्मच कलौंजी
१/४ चम्मच अजवैन
१ सूखा लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार  एवं तेल

                                                       बनाने की विधि
भिन्डी धो ले.- पानी छन जाने पर १.५ इंच के टुकरे काट  ले -टमाटर , लहसुन और प्याज पीस ले इसमें धनिया पावडर , मिर्च पावडर , अमचुर पावडर और हल्दी पावडर   मिला दे - स्वादानुसार नमक भी मिला ले
कडाही में ४ चम्मच तेल डाल कर इसमें भिन्डी छौंक दे - मध्यम आंच पर बंद कर के पकाए  ,  बीच बीच में चलाते  रहे .- जब भिन्डी  का लिसलिसापन खत्म हो जाये  और हल्का सा भूरा हो जाये - कडाही से भिन्डी निकाल कर अलग रख दे
इसी कडाही में ४ चम्मच तेल डाल दे और इसमें  १/४ चम्मच मेथी साबुत ,१/४ चम्मच कलौंजी ,१/४ चम्मच अजवैन, १ सूखा लाल मिर्च डाल दे - पाचफोरण जब लाल हो जाये तो इसमें सारा मसाला डाल कर मध्यम आंच पर भुने , जब तेल छुटने लगे तो इसमें भिन्डी मिला दे - १/२ कप पानी डाल कर    बंद कर के पकाए , मध्यम आंच पर
५ मिनट में भिन्डी की मसालेदार सब्जी तय्यार हो जायगी .

पराठे -कच्चे केले के


                           

                           पराठे -कच्चे केले के
सामग्री

३-४  कच्चे केले उबले
१ चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
१ चम्मच  अमचुर पावडर
२ चम्मच भुना सफ़ेद तिल
३ चम्मच हरी धनिया बारीक कटा हुआ
१ कप गेहू का आटा
१/२ कप चावल या बाजरे का आटा
नमक स्वादानुसार
तेल या घी


बनाने  की विधि

उबले केलो को छील कर मसल दे , फिर इसमें गेहू का आटा चावल या बाजरे का आटा , हरी मिर्च पेस्ट , हरी धनिया , सफ़ेद तिल , अमचुर पावडर, नमक स्वादानुसार मिला ले , इसको गुंध ले, जरूरत पड़े तो पानी का छींटा मार  ले .
गोल पेडे  बना कर पराठे बना ले किसी भी चटनी  के साथ परोसे. हेल्दी पराठे तय्यार है

Tuesday, July 12, 2011

रोटी पनीर रोल






रोटी पनीर रोल


समाग्री

१ कप गेंहू का  आटा
१ कप मैदा
१५० ग्राम पनीर
 नमक स्वादानुसार
२ चम्मच  तेल 
१ शिमला मिर्च
१ टमाटर
१ प्याज
१/२ चुकंदर , १ गाजर
१/२ चम्मच राइ
८-१० कर्री पत्ता
१/२ चम्मच जीरा
१/२ चम्मच कुटी काली मिर्च
१/४ हल्दी पावडर
१/४ चम्मच गर्म मसाला
१/४ चम्मच लाल मिर्च पावडर

विधि

एक बर्तन में आटा , मैदा , थोड़ा नमक , २ चम्मच तेल मिला कर पानी से मुलायम गूध ले   और कुछ समय के लिए रख दे .
पनीर , शिमला मिर्च, टमाटर ,प्याज , चुकंदर , गाजर  सभी  को लम्बा लम्बा काट ले .
पैन में १ चंमम्च तेल डाले , गरम करे, इसमें  राइ, कर्री पत्ता और जीरा डाले , जब भूरा हो जाये तो इसमें कटे  हुआ   पनीर , शिमला मिर्च,
टमाटर ,प्याज , चुकंदर , गाजर  सभी को  डाल दे  ऊपर से स्वादानुसार नमक , कुटी काली मिर्च , हल्दी पावडर, गर्म मसाला ,लाल मिर्च पावडर डाल दे ,
थोड़ी  देर पकाए और उतार ले .
गूंधे हुई आटे की रोटी बना ले , चाहे तो थोड़ा सा तेल भी लगा ले .
इस रोटी पर  तय्यार मिक्सचर रख ले और रोटी रोल कर दे, बीच से काट दे
रोटी पनीर रोल को चटनी या टोमाटो सौस  के साथ खाए .



 

Sunday, July 10, 2011

kale chane ka kabab


काले चने का कबाब

बनाने का समान
१ कप  उबला काला  चना
१/४  कप बेसन
१ चम्मच  लहसुन  पिसा हुआ
१ चम्मच  अदरख  पिसा हुआ
२ हरी मिर्च बारीक कटी हुई
१ प्याज बारीक कटा हुआ
१/२ चम्मच लाल मिर्च पावडर
नमक स्वादानुसार  , तेल जरूरत के हिसाब से
४ लौंग १ छोटा टुकरा दाल चीनी
२ चम्मच  काली  मिर्च कुटी हुई
२ छोटा चम्मच अमचुर पावडर
२ पीस  ब्रेड के
बनाने  की विधि
उबला चना , बेसन  ,लहसुन और अदरक का पेस्ट , लौंग , दाल चीनी , ब्रेड भीगी हुई ,अमचुर पावडर  और नमक स्वादानुसार लेकर मिक्सी जार में डाल कर पीस ले ,
इसको किसी बर्तन में निकाल ले , ऊपर से इसमें कटा प्याज , कटी हरी मिर्च ,कुटी काली मिर्च डाल कर मिला ले .
इस पेस्ट से गोल  आकार के कबाब  की टिक्की बना ले
फ्राई पान में २ चम्मच आयल डाल कर धीमी आंच पर भूरा सेंक ले , कबाब चटनी के साथ खाने को तय्यार  है

Friday, July 1, 2011

Aam ka meetha achar


आम का मीठा आचार  





बनाने का सामान
कच्चा आम १ किलो ग्राम
चीनी १ किलो ग्राम
हल्दी २ चम्मच
नमक १ चम्मच
अजवाइन १/२ चम्मच
कलौंजी १/२ चम्मच
कुटी लाल मिर्च १ चम्मच
सौंफ १ चम्मच


 बनाने की विधि
आम धो  कर पोंछ ले - सूखने के बाद छील ले -, इस को कद्दूकस  कर ले , स्टील के भगौने  में आम के बराबर चीनी ले और इस में कद्दूकस  आम मिला दे , अब इसमें १ चम्मच नमक , दो चम्मच हल्दी भी डाल दे .
सभी चीजो को अच्छी तरह मिला कर दो तीन घंटे रख  दे , काफी पानी छोड़े  गा , चीनी गल जायगी . अब  भगौने को बर्नर पर चढ़ा दे  और चलाते  रहे. जब चीनी एक तार का होने लगे और आचार गाढ़ा हो जाये इसको गैस से उतार ले और ठंडा होने के लिए रख दे . अब इसमें १ चम्मच सौंफ , १/२ चम्मच अजवाइन , १/२ चम्मच कलौंजी और १ चम्मच मोटी कुटी लाल मिर्च मिला दे . अंत में २ चम्मच सफ़ेद सिरका मिला कर  सीसे के जार में रख ले
आम का मीठा आचार खाने  के लिए तय्यार है l